मेंढर। उपजिला के बालाकोट इलाके में मंगलवार तड़के लोगों ने जब भारतीय वायुसेना के फाइटर विमानों की गड़गड़ाहट की आवाज सुनी तो उनकी नींद टूट गई।े बाद में जब पीओके में आतंकी शिविरों पर गोले बरसाए गए तो उसकी आवाज भी वहां तक सुनाई पड़ी। उस समय लोगों को यह समझ में नहीं आया कि भारतीय वायु सेना ने यह कार्रवाई की है। इसलिए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। बाद में सुबह जब टीवी चैनलों से पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने का समाचार मिला तो लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। सभी ने पुलवामा आतंकी हमले का बदला लेने पर खुशी का इजहार किया। ब्यूरो