फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी ड्रोन की फिर घुसपैठ: सात दिन में तीसरी साजिश नाकाम...सेना ने बरसाईं गोलियां; वापस पीओके भागा

Thu, 15 Jan 2026 10:17 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू-कश्मीर

सार

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में एक बार फिर नियंत्रण रेखा से सटे दिडवार तेड़वां इलाके में पाकिस्तानी ड्रोन देखे जाने की सूचना मिली है। कुछ देर मंडराने के बाद ड्रोन वापस पाक अधिकृत क्षेत्र की ओर लौट गया।
विज्ञापन
एलओसी के पास देखीं गई ड्रोन (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे पुंछ जिले में एक बार फिर पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, दिडवार तेड़वां क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन को कुछ मिनटों के लिए देखा गया। इसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तानी कब्जे वाले क्षेत्र में लौट गया। क्षेत्र में तैनात भारतीय सेना के जवानों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ड्रोन पर गोलाबारी की। इस घटना से सीमावर्ती इलाकों में एक बार फिर सरगर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन


हालांकि, ड्रोन देखे जाने की इस घटना की अभी तक आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने इस घटना को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है और सीमावर्ती इलाकों में गश्त तेज कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले भी कई मौकों पर ऐसे प्रयास किए गए हैं, जिन्हें भारतीय सेना ने नाकाम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें