फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajouri: राजोरी में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ नाकाम, सेना की कार्रवाई से लौटे तीनों ड्रोन

Fri, 28 Aug 2026 12:17 PM IST
Nikita Gupta रिया समराल, संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू

सार

राजोरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पास तीन पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय हवाई क्षेत्र में घुस आए, जिन्हें सेना ने काउंटर-ड्रोन सिस्टम की मदद से वापस खदेड़ दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय सेना ने पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक, नौशेरा के रुमलीधारा इलाके में देर रात तीन ड्रोन भारतीय हवाई क्षेत्र में दाखिल हुए।

विज्ञापन


ड्यूटी पर तैनात जवानों ने ड्रोन की गतिविधि को तुरंत पता किया। इसके बाद सेना ने बिना देर किए अपने काउंटर-ड्रोन सिस्टम सक्रिय कर दिए। भारतीय सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बाद तीनों ड्रोन वापस सीमा पार लौट गए।

घटना के बाद इलाके में एहतियात के तौर पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। सुरक्षा बल पूरे क्षेत्र में निगरानी बनाए हुए हैं और ड्रोन घुसपैठ से जुड़े किसी भी संभावित खतरे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें