फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

6 महीने बाद पाकिस्तान ने पुंछ में किया सीजफायर का उल्लंघन

Sun, 10 Apr 2016 02:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्षविराम का उल्लंघन किया। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।  पठानकोट हमले के बाद पाक सेना ने पहली बार सीजफायर का उल्लंघन किया। पुंछ सेक्टर के शाहपुर क्षेत्र में लगभग 10 महीने बाद संघर्ष विराम का उल्लंघन किया गया है। 
विज्ञापन


रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने बताया पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में बिना किसी उकसावे के फिर से संघर्षविराम उल्लंघन किया। उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर के शाहपुर इलाके में स्वचालित हथियारों से तड़के चार बज कर करीब 30 मिनट पर गोलीबारी कर संघर्षविराम का उल्लंघन किया। 
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया हमारे सैनिकों ने समुचित जवाब दिया। हमारे सैनिकों को किसी तरह का नुकसान होने या उनके हताहत होने की खबर नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें