अमरनाथ यात्रा को लेकर लगातार मिल रहे आतंकी हमले के इनपुट के बाद सुरक्षा को चाक चौबंद करने की पूरी तैयारी है। केंद्र सरकार की ओर से घाटी में भेजे गए एनएसजी जवानों पर ही बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा की जिम्मेदारी होगी। इन्हें हर स्थिति से निपटने के लिए श्रीनगर एयरपोर्ट पर तैनात रखा जाएगा। 28 जून से शुरू होने वाली वार्षिक अमरनाथ यात्रा के पहले जत्थे को जम्मू के भगवती नगर से रवाना किए जाने के बाद से ही पूरी निगरानी रहेगी।