फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: घुसपैठ से जुड़े मामले में NIA का बड़ा एक्शन, जम्मू में 12 जगहों पर छापेमारी

Wed, 19 Mar 2025 09:44 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू कश्मीर में सीमापार से घुसपैठ के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने छापेमारी की है। जम्मू में 12 जगहों पर छापेमारी की है। 
विज्ञापन
सांकेतिक टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जम्मू की 12 जगहों पर तलाशी अभियान चल रहा है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी सीमापार से आतंकवादियों की घुसपैठ से संबंधित मामलों के सिलसिले में छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि खुफिया इनपुट के आधार पर सुबह से ही पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मिलकर छापेमारी की जा रही है। ओवरग्राउंड वर्कर्स और हाइब्रिड आतंकवादियों के ठिकानों पर छापा मारा है। समर्थकों और कार्यकर्ताओं के परिसरों पर तलाशी ली जा रही है। 

अधिकारियों के अनुसार, यह मामला पिछले साल 24 अक्टूबर को दर्ज किया गया था जब जानकारी मिली थी कि लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के सक्रिय आतंकवादी अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के रास्ते भारत में घुसे थे।
विज्ञापन


आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इन घुसपैठों को जम्मू क्षेत्र के गांवों में मौजूद ओवरग्राउंड वर्कर्स और अन्य आतंकवादियों के सहयोगियों ने मदद दी थी, जो आतंकवादियों को रसद सहायता, खाना, आश्रय और धन दे  रहे थे।

ये भी पढ़ें: High Alert : पाकिस्तान में आतंकी हमलों के बाद जम्मू-कश्मीर में हाई अलर्ट, सेना को गश्त बढ़ाने के निर्देश


वहीं दूसरी तरफ एनआईए ने गृह मंत्रालय के निर्देश पर 24 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा के जरिए भारतीय क्षेत्र में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सक्रिय आतंकवादियों की घुसपैठ के संबंध में सूचना के आधार पर मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि आतंकवाद निरोधी एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में मामले के सिलसिले में इसी तरह की तलाशी ली थी। इस दौरान एनआईए को संदिग्धों के परिसरों से कई आपत्तिजनक दस्तावेज मिले थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें