फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: तहरीक-उल-मुजाहिदीन के सात आतंकियों के खिलाफ एनआईए ने चार्जशीट दाखिल की

Fri, 25 Jun 2021 12:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जांच के दौरान, पुंछ में विभिन्न स्थानों पर आतंकी संगठन के ठिकानों से बड़े पैमाने पर हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक, नारकोटिक्स के साथ झंडा, पोस्टर और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
एनआईए - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एनआईए ने आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के सात आतंकियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इनमें मोहम्मद मुस्तफा खान, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद जाविद खान, शेर अली और मोहम्मद रफीक नाई शामिल है।

विज्ञापन


पुलिस ने इन सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद मामले की जांच एनआईए को सौंप दी गई थी। एनआईए इस मामले की जांच कर रही थी। जिसमें पता चला कि आतंकवादी संगठन तहरीक-उल-मुजाहिदीन के आतंकी, आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने और भारत के खिलाफ आपराधिक साजिश का हिस्सा थे।

फरार आरोपी रफीक नाई उर्फ सुल्तान पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आकाओं के संपर्क में था। कुवैत में शेर अली की सहायता से मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद यासीन, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद इबरार, मोहम्मद जाविद और अन्य लोगों ने पुंछ जिले में हथियारों की तस्करी की। इसमें गोला-बारूद, विस्फोटक, नशीले पदार्थ भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: अब नहीं दिखते पत्थरबाज, लद गए पाक-परस्त और देश-विरोधियों के दिन, देखिए तस्वीरें 
यह भी पढ़ें- अनुच्छेद 370 और डोभाल का मिशन कश्मीर: घाटी आए और अपना काम कर गए, पढ़ें किस्सा उस गजब की प्लानिंग का

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें