फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद पर प्रहार: जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई, श्रीनगर-शोपियां में कई स्थानों पर छापेमारी

Mon, 25 May 2026 08:27 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर और शोपियां जिलों में तीन जगहों पर छापे मारे, जिनमें दारुल उलूम सिराजुल उलूम भी शामिल है, जिसे पिछले महीने एक अवैध संस्था घोषित किया गया था।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में एनआईए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआई) ने सोमवार को शोपियां जिले में कई जगहों पर छापेमारी की। एनआईए की टीमें जम्मू-कश्मीर पुलिस और अर्धसैनिक बलों की मदद से श्रीनगर के लाल बाजार इलाके और दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई स्थानों पर एक साथ तलाशी अभियान चला रही हैं।

विज्ञापन



एनआईए ने शोपियां के इमाम साहिब स्थित दारुल उलूम जामिया सिराजुल उलूम' पर छापा मारा। यह वही स्कूल है जिसपर हाल ही में प्रशासन ने यूएपीए के तहत कार्रवाई की थी। हाल ही में कश्मीर प्रशासन ने दारुल उलूम जामिया सिराजुल उलूम स्कूल को गैर-कानूनी संस्था घोषित कर दिया था। संस्थान पर टेरर फंडिंग और यहां के कुछ लोगों के प्रतिबंधित संगठन से संबंध होने के आरोप लगे। वहीं, शोपियां में एक घर पर कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शोपियां जिले में जैनापोरा के मूलू चित्रगाम में प्रतिबंधित संगठन जमात-ए-इस्लामी के पूर्व सदस्य शहजादा औरंगजेब के घर पहुंची। एनआईए की टीम ने पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों के साथ मिलकर, कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने जांच या किसी भी बरामदगी के संबंध में कोई बयान जारी नहीं किया है। वहीं, एनआईए ने श्रीनगर के लाल बाजार इलाके में एक स्कूल, 'जमीयत उल बनात' में भी तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें