फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी ने डांटा तो गई लड़की की जान

Thu, 25 Jul 2013 11:55 AM IST
राजोरी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के राजोरी क्षेत्र में बुधवार देर शाम को एक छात्रा को पड़ोसी ने डांटा भर था कि उसे हार्ट अटैक हो गया और उसकी जान चली गयी। छात्रा के घर वालों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर बवाल मचाया।
विज्ञापन


स्थिति को तनावपूर्ण देखते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर पुलिस अमले के साथ अस्पताल पहुंचे।

छात्रा फाजिया निवासी कोट बहरोट शहर के हिमालयन कॉलेज आफ एजुकेशन में बीएससी प्रथम वर्ष में पढ़ती थी। दो महीने पहले ही छात्रा ने जिला अस्पताल से नर्सिंग की ट्रेनिंग भी ली थी।

उसके भाई इरफान ने बताया कि बुधवार को कालेज से ख्योरा में अपने मौसा शहवाज खान के घर गई थी। शहवाज ने बताया कि उनके घर के पास खाली प्लाट है। जहां कुछ कपड़े सूखने दिये थे। फाजिया कपड़ों को उतार रही थी कि उनके पड़ोसी तारिक हुसैन ने गाली गलौज शुरू कर दी और उसे जोर से डांटा। जिससे उसे हार्ट अटैक हो गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन


छात्रा के भाई ने बताया कि यहां तीन घंटे तक उसे कोई इलाज नहीं दिया गया। डॉक्टर यह कह कर चले गए कि उनकी ड्यूटी पूरी हो गई है। जिससे फाजिया की मौत हो गई।
विज्ञापन


इसको लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। बाद में पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप से वह छात्रा के शव को लेकर वापस चले गए।

डीएसपी हेडक्वार्टर संजय शर्मा ने कहा कि छात्रा के शव को भेज दिया गया है। घर वालों की शिकायत पर ही कोई मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें