फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा सड़क हादसा: शव देख बिलख उठे दोस्त, स्कूल प्रबंधन ने जताया शोक

Sat, 20 Mar 2021 04:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : road accident
विज्ञापन

जम्मू संभाग के नौशेरा में सड़क हादसे में मारे गए 11वीं के छात्र समेत दूसरे युवक का शुक्रवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। शव यात्रा में इलाके में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। छात्र का शव देखकर दोस्त बिलख उठे। 

विज्ञापन


गुरुवार देर शाम सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार कक्षा 11वीं के छात्र सिमरनजीत सिंह और सुखविंदर सिंह निवासी नारियां की मौत हो गई थी। सिमरनजीत न्यू नेशनल पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ता था। हादसे की जानकारी मिलने पर स्कूल प्रबंधन ने शोक जताते हुए बच्चों की छुट्टी कर दी। सभी बच्चे सिमरनजीत की अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए उसके पहुंचे। शव देखकर वह रो पड़े। उन्हें देखकर सभी लोगों के आंसू निकल आए।

यह भी पढ़ें- शर्मनाक: पत्नी की हत्या के लिए पति ने दी सुपारी, कत्ल की गुत्थी खुली तो हैरान रह गए लोग    
विज्ञापन
विज्ञापन

 
देर शाम हुई दुर्घटना के बाद दोनों युवकों को उप जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उन्हें मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया। दोनों ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिवार वालों को सौंप दिया। एसडीओपी समेत अन्य लोग शव यात्रा में शामिल होने पहुंचे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें