फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar : मुस्लिम समुदाय ने स्वीकारा- कश्मीर में मोदी की बदौलत खुले विकास के रास्ते, पीएम की मंच से तारीफ

Sun, 29 Oct 2023 03:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सुन्नी, शिया, सूफी, दाऊदी बोहरा, पसमांदा मुसलमानों और गुज्जर-बकरवाल सहित विभिन्न मुस्लिम समुदायों के धार्मिक नेताओं ने कहा कि तीन दशक में आतंकवाद से ग्रस्त क्षेत्रों में शांति और स्थिरता पीएम मोदी की बदाैलत कायम हो पाई है।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुच्छेद 370 निरस्त होने के बाद शनिवार को पहली बार सभी मुस्लिम संप्रदाय के नेता एक मंच पर आए और जम्मू-कश्मीर की छवि बदलने और विकास के नए रास्ते खोलने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना की।

विज्ञापन


सुन्नी, शिया, सूफी, दाऊदी बोहरा, पसमांदा मुसलमानों और गुज्जर-बकरवाल सहित विभिन्न मुस्लिम समुदायों के धार्मिक नेताओं ने कहा कि तीन दशक में आतंकवाद से ग्रस्त क्षेत्रों में शांति और स्थिरता पीएम मोदी की बदाैलत कायम हो पाई है। चार साल में घाटी में विकास के नए रास्ते खुले और जम्मू-कश्मीर के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिली है। 

समुदाय ने यह बातें एसकेआईसीसी में इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन (आईएमएफ) की तरफ से सूफीवाद और कश्मीरियत, शांति और सद्भाव  सम्मेलन में कहीं। इस माैके पर उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि कश्मीर सदियों से सूफीवाद और सांप्रदायिक सद्भाव की भूमि रहा है। यहां सदियों से भाईचारे की भावना पनप रही है और सह-अस्तित्व की विरासत भी सदियों पुरानी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें