डॉ. निर्मल सिंह
- फोटो : FILE
राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम डा. निर्मल सिंह ने केंद्रीय पथ परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और जल संसाधन मंत्री ऊमा भारती से मिलकर राज्य की विकास परियोजनाओं को लेकर बात की।
उन्होंने कहा कि गडकरी ने दयालाचक-छलां-उधमपुर सड़क और लखनपुर-महानपुर-बसोहली-दुनेरा सड़क को नेशनल हाईवे का दर्जा देने पर सैद्धांतिक रूप से सहमति जताई। दिल्ली-कटड़ा एक्सप्रेस वे को धार रोड उधमपुर से जोड़ने का भी भरोसा दिलाया।
न्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री से सेंट्रल रोड फंड के तहत ज्यादा राशि देने और बसोहली-बनी-भद्रवाह के लिए छत्तरगलां में टनल को मंजूरी देने की मांग की गई। गडकरी ने माना कि सड़क संपर्क से विकास को गति दी जा सकती है।
पूर्व मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह सिंह ने बताया कि दिल्ली में जल संसाधन मंत्री उमा भारती से मिलकर उन्होंने राज्य की प्रसिद्ध झीलों, नदियाें को प्राथमिकता के आधार पर विकास राशि देने की मांग की। तवी नदी को साबरमती नदी की तर्ज पर विकसित करने की भी मांग की। इसी तरह से उन्हाेंने कंडी क्षेत्र को डेजर्ट एरिया डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत लाने का आग्रह किया।