फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में महबूबा मुफ्ती ने अमित शाह से की मुलाकात

Fri, 15 Apr 2016 12:49 AM IST
एजेंसी/नई दिल्ली
विज्ञापन
अम‌ित शाह और राम माधव से मुलाकात करतीं महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की है। इस दौरान प्रदेश भाजपा की रणनीतिक कमान संभाल रहे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव भी मौजूद थे। वैसे पार्टी ने दोनों नेताओं के बीच की इस मुलाकात को शिष्टाचार भेंट करार दिया है लेकिन सूत्र बताते हैं कि शाह ने महबूबा से सूबे में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर देने को कहा है।
विज्ञापन


महबूबा ने प्रदेश के विकास के लिए केंद्र सरकार का पुरजोर सहयोग मांगा है। बताया जा रहा है कि 19 अप्रैल को कटड़ा यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रियासत के विकास के लिए कुछ बड़ा एलान कर सकते हैं। भाजपा खेमे में पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर बहुत उत्साह है। 

शाह से महबूबा की मुलाकात पर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि मुख्यमंत्री बनने के बाद महबूबा का यह पहला दिल्ली दौरा है। इसलिए भाजपा प्रमुख से उनकी मुलाकात शिष्टाचार का हिस्सा है। दूसरी ओर सूत्र बताते हैं कि बीते दो दिनों से दिल्ली में रहकर महबूबा ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम मोदी और उनके मंत्रियों से मुलाकात कर रियासत में विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने के लिए केंद्र का सहयोग मांगा है।
विज्ञापन


शाह के साथ मुलाकात में भी उन्होंने इस बात को दोहराया है। हालांकि, शाह ने उनसे एनआईटी विवाद के अलावा राष्ट्रवाद के मुद्दे पर भी चर्चा की है। बीते दिनों भाजपा आलाकमान ने उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह के भी पेंच कसे थे। दरअसल, भाजपा की मुश्किल यह है कि जम्मू-कश्मीर में सरकार बनते ही किसी न किसी बहाने विवाद खड़ा हो जाता है।

इसकी वजह से उसके लिए प्रदेश सरकार का बचाव करना मुश्किल हो जाता है। मुफ्ती मोहम्मद सईद के कमान संभालने के तुरंत बाद मसर्रत आलम की रिहाई का मामला सुर्खियों में रहा तो महबूबा के सत्ता में आते ही एनआईटी मामला सामने आ गया। इस बीच, मंगलवार को कुपवाड़ा में चार युवकों की मौत की घटना भी प्रदेश सरकार का संकट बढ़ा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें