फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलजी बोले: उद्योग, पर्यटन, आईटी में तेजी से आगे बढ़ा रहा जम्मू-कश्मीर, तीन साल में बड़े प्रयासों से आया बदलाव

Mon, 22 Aug 2022 08:53 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू और कश्मीर

सार

एलजी ने कहा कि प्रभावी और सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जनभागीदारी एक मजबूत नींव का काम करती है। लोग जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में हिस्सा बनने के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग, पर्यटन, महिला उद्यमिता और युवा सशक्तीकरण में तेजी से आगे बढ़ रहा है। रविवार को अवाम की आवाज कार्यक्रम के 17वें संस्करण में एलजी ने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव जम्मू-कश्मीर को भय, भ्रष्टाचार, ड्रग्स से मुक्त बनाने के अलावा रोजगार सृजित करने वाले राज्य में परिवर्तित करने का अवसर है। ऐसे में जनभागीदारी से इन संकल्पों को साकार करने में सामूहिक प्रयास होना चाहिए।

विज्ञापन


एलजी ने कहा कि प्रभावी और सक्षम प्रशासनिक व्यवस्था के लिए जनभागीदारी एक मजबूत नींव का काम करती है। लोग जम्मू-कश्मीर की विकास यात्रा में हिस्सा बनने के लिए आगे आएं। उन्होंने कहा कि सामाजिक और आर्थिक क्षेत्र में तेजी से बदलाव लाने का लक्ष्य जनता की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। अमृत काल खंड ने हमारे भीतर आत्मविश्वास की लहर पैदा की है। इससे हम मानव संसाधन की क्षमताओं का विकास करते हुए जम्मू-कश्मीर को मजबूत और समृद्ध प्रदेश बनाएंगे।

तीन साल में बड़े प्रयासों से आया बदलाव
एलजी ने कहा कि तीन वर्ष के भीतर सरकार की ओर से किए गए प्रयासों ने सूचना प्रौद्योगिकी, उद्योग, पर्यटन, राजस्व, महिला उद्यमिता और युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाया है। एलजी ने कहा कि हर घर तिरंगा उत्सव में जन भागीदारी के लिए लोगों का आभार जताया।
विज्ञापन


विरासत को गोद लें
एलजी ने कहा कि सजग नागरिक अपनी धरोहर, अपनी पहचान कार्यक्रम के तहत अपने आसपास धरोहरों को गोद लें। इन धरोहरों की पहचान से लेकर संजोने और संवारने में पंचायतों को भी आगे आना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें