फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाकाम मोहब्बत ने आशिक को बना दिया आतंकी सरगना

Sun, 28 May 2017 05:37 AM IST
amarujala.com, Presented By: पवन नाहर
विज्ञापन
terrorist - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
सब डॉन के नाम से कुख्यात सब्जार अहमद भट को मोहब्बत में मिली नाकामी ने खूंखार आतंकी सरगना बना दिया। लड़की के घरवालों द्वारा निकाह की गुजारिश ठुकरा देने के बाद 2015 में वह हिजबुल में शामिल हो गया। इसके लिए उसने एक पुलिसकर्मी की राइफल छीनकर अपनी काबिलियत साबित की थी।
विज्ञापन


अपनी क्रूरता के चलते जल्दी ही वह बुरहान वानी का दाहिना हाथ बन गया। बताते हैं कि कश्मीर में नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल का मूल आइडिया सब्जार का ही था। वह आतंकियों की मुखबिरी करने वालों पर कहर ढाने के लिए भी कुख्यात था। पुलिस और सुरक्षा बलों पर हुए कई हमलों में भी वह सक्रिय रूप से शामिल रहा।

बुरहान वानी गिरोह के जितने भी वीडियो वायरल हुए उनमें से ज्यादातर में सब्जार बुरहान के बगल में ही खड़ा दिख रहा है। सोशल साइट्स पर उसने कई ऐसे ग्रुप बना रखे थे जो सुरक्षा बलों के प्रति लोगों को भड़काने का काम करते थे। बुरहान बानी के जनाजे में भी उसे देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें