फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर ने जम्मू-कश्मीर में अब जोनवॉर हमले की रची साजिश, खुफिया एजेंसियों को मिले इनपुट

Sun, 29 Apr 2018 09:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
आतंकवादी
विज्ञापन

लश्कर ने जम्मू-कश्मीर में अब जोन वॉर हमले की साजिश रची। आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा ने जम्मू-कश्मीर में हमले करने के लिए चार जोन बनाए हैं। इन जोन में जूनियर कमांडर तैनात किए गए हैं। पिछले कुछ समय से लश्कर घाटी में कमजोर पड़ा है। उसका नेटवर्क भी कमजोर हो गया है। आतंकी पाकिस्तान में बैठे अपने आकाओं से संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। खुफिया एजेंसियों के पास इस संबंध में इनपुट मिले हैं।

विज्ञापन


लश्कर ने जम्मू-कश्मीर को चार जोन में बांटा है। एक साथ पूरे राज्य में वह हमले नहीं कर पा रहे। इसलिए जूनियर कमांडरों को लगाया है, ताकि छोटे क्षेत्रों को वह कवर कर सकें। इसका एक कारण लश्कर के पास टॉप कमांडरों की कमी होना भी है। पिछले कुछ समय में लश्कर के पांच ए प्लस प्लस श्रेणी के टॉप कमांडर मारे गए हैं। लश्कर ने जो चार जोन बनाए हैं, इनकी कमान पाकिस्तानी आतंकियों को दी गई है। यही नहीं, घाटी में पाकिस्तान में प्रशिक्षित 40 खूंखार आतंकियों को घुसपैठ कराने की बड़ी तैयारी है।

हिजबुल से मांग रहे आतंकी
हाल ही में आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन ने घाटी के 50 युवाओं की भर्ती की है। लश्कर हिजबुल से हाथ मिलाकर उनसे कुछ आतंकी मांग रहा है। सूत्रों की मानें तो दोनों के एक साथ काम करने से सुरक्षा बलों की परेशानियां बढ़ सकती हैं। खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि इस गर्मी में लश्कर बड़े हमले कर सकता है। एलओसी और आईबी पर घुसपैठ की बड़ी कोशिशें होंगी। इसे देखते हुए दोनों ही जगहों पर हाई अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


200 से अधिक आतंकी मारे गए
पिछले साल सुरक्षा बलों ने मिलकर आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन ऑल आउट चलाया। इसके तहत 200 से अधिक आतंकियों को ढेर किया गया। इनमें दो दर्जन कमांडर भी शामिल थे। आतंकी संगठनों को काफी नुकसान हुआ है। आतंकी संगठन अब दोबारा नए आतंकियों की भर्ती कर चुके हैं। इन्हीं के दम पर हमले करने की कोशिश होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें