फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षाबलों ने कुपवाड़ा में छिपे तीन उग्रवादियों को मार गिराया

Tue, 03 Dec 2013 09:08 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच सोमवार की देर रात तक चली मुठभेड़ में तीन आतंकी ढेर कर दिए गए। मंगलवार की सुबह तीनों शव बरामद हुए।
विज्ञापन


आतंकी एक मकान में छिपकर सुरक्षा बलों पर फायरिंग कर रहे थे। फिलहाल, आतंकियों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने घटनास्थल से एके 47 राइफल और ग्रेनेड बरामद किया है।

सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की पहचान की कोशिश में लगी हैं। कुपवाड़ा जिले के शेतपुरा-राजपोरा इलाके के एक मकान में तीन आतंकियों ने ठिकाना बनाया हुआ था।
विज्ञापन


सटीक सूचना पर सुरक्षा बलों के जवानों, एसओजी और स्थानीय पुलिस ने इलाके की घेराबंदी शुरू कर दी। शाम पांच बजे आतंकियों को भनक लगी कि वे घिर गए हैं।

इसके बाद उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों द्वारा जवाबी फायरिंग करने पर रातभर इलाके में गोलियों की आवाज गूंजती रही। इस दौरान आतंकियों ने ग्रेनेड भी फेंके।

घटों चली मुठभेड़ में सुरक्षा बलों के जवानों ने तीन आतंकियों को मार गिराया। मंगलवार की सुबह जवान उस मकान में घुसे तो तीनों आतंकियों के शव बरामद हुए।
विज्ञापन


आईजी कश्मीर एजी मीर के मुताबिक, आतंकियों ने काफी देर तक जवानों पर गोलीबारी की। जवाबी कार्रवाई में तीनों मारे गए। उस मकान से असलहे बरामद हुए हैं।

आतंकियों की पहचान की कोशिश की जा रही है। मुठभेड़ में राष्ट्रीय राइफल्स, स्पेशल आपरेशन ग्रुप और पुलिस टीम शामिल रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें