19 टीमें दिखाएंगी दमखम
खेलो इंडिया की खेल स्पर्धाएं वीरवार को एनडीएस स्टेडियम और लद्दाख स्काउट्स रेजिमेंटल सेंटर में आइस हॉकी मैचों के साथ शुरू हुईं। इस आयोजन का पहला चरण लद्दाख में 27 जनवरी तक चलेगा। दूसरे चरण की मेजबानी जम्मू-कश्मीर 22 से 25 फरवरी तक करेगा। सबसे पहले खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया। सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ आइस हॉकी का प्रदर्शन मैच हुआ।
विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों, भारतीय सेना और आईटीबीपी की 19 टीमें आइस हॉकी और आइस स्केटिंग में दमखम दिखाएंगी। कुल 594 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं, इनमें 428 एथलीट हैं। यह दूसरी बार है जब लद्दाख खेलो इंडिया विंटर गेम्स की मेजबानी कर रहा है।