कठुआ। जोन कठुआ के जोनल शिक्षा अधिकारी जतिंदर कुमार सेठी ने विभिन्न विद्यालयों का दौरा कर शैक्षिक वातावरण, समयपालन और संस्थानों की समग्र कार्यप्रणाली का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों के साथ संवाद कर उन्हें नई शिक्षा नीति के तहत विद्यार्थियों के बहुमुखी विकास पर जोर दिया। अपर प्राइमरी स्कूल चक देवां कृपा राम पहुंचे जोनल शिक्षा अधिकारी नेविद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद किया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा पेपर रीडिंग, कविता पाठ और दैनिक समाचार प्रस्तुतियों में भागीदारी की। विद्यार्थियों को आत्मविश्वास से प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।