फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: जीडीसी कठुआ की एनसीसी इकाइयों ने कराया प्रस्तावना संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
कठुआ। संविधान दिवस के अवसर पर राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रस्तावना संकल्प गतिविधि का आयोजन किया गया। कॉलेज की एनसीसी इकाइयों की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन



शुक्रवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स ने कॉलेज परिसर में एकत्र होकर सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया। जिसके माध्यम से उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व जैसे मूल संवैधानिक आदर्शों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, इस दौरान एनसीसी अधिकारियों ने कैडेट्स को संबोधित करते हुए संविधान दिवस के महत्व और लोकतांत्रिक आदर्शों को बनाए रखने की जिम्मेदारी पर बल दिया। उन्होंने कैडेट्स की उत्साहपूर्ण भागीदारी और राष्ट्रीय एकता व संवैधानिक जागरूकता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
युवाओं में संविधान के प्रति सम्मान और समझ विकसित करने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सावी बहल और एनसीसी इकाइयों के एएनओ व सीटीओ डॉ. पिंकी, लेफ्टिनेंट (डॉ.) दया राम और डॉ. अजय कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें