फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, भारत में बसने का सपना लेकर पहुंचा पाकिस्तानी युवक, सेना ने दबोचा

Mon, 01 Jun 2026 11:41 AM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद पीओके का 22 वर्षीय जीशान अपनी प्रेमिका से मिलने और जम्मू-कश्मीर में बसने की उम्मीद लेकर एलओसी पार कर भारत पहुंच गया। उड़ी सेक्टर में सेना ने उसे पकड़ लिया और सुरक्षा एजेंसियां मामले की हर पहलू से जांच कर रही हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद भारत आया जीशान - फोटो : अमर उजाला (ग्राफिक)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर नजदीकी बढ़ी। धीरे-धीरे प्रेम परवान चढ़ने लगा। इस बीच पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर से 22 वर्षीय जीशान नियंत्रण रेखा (एलओसी) पार कर उत्तर कश्मीर के उड़ी सेक्टर में प्रवेश कर गया। सतर्क सेना के जवानों ने उसे पकड़ लिया। अधिकारियों के अनुसार, वह मुजफ्फराबाद का रहने वाला है।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला कि वह परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी और घरेलू तनाव के कारण मानसिक रूप से परेशान था। इसी दौरान उसकी पहचान सोशल मीडिया के माध्यम से उड़ी के तिलावारी गांव निवासी इरम बानो से हुई। बातचीत धीरे-धीरे भावनात्मक रिश्ते में बदल गई। दोनों को यह भी पता चला कि जीशान के पूर्वज उसी सीमावर्ती गांव से जुड़े थे, जहां इरम रहती है।

अधिकारियों के मुताबिक, जीशान ने अपनी पारिवारिक परेशानियां इरम से साझा कीं। इसके बाद दोनों ने योजना बनाई कि जीशान एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में आकर सेना के समक्ष आत्मसमर्पण करेगा। अवैध प्रवेश के मामले में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करेगा और बाद में अपने पैतृक संपत्ति के अधिकार का दावा कर जम्मू-कश्मीर में बसने का प्रयास करेगा।
विज्ञापन


नए जीवन की उम्मीद में जीशान शनिवार रात एलओसी पार कर भारतीय क्षेत्र में दाखिल हुआ। इस बीच मुस्तैद सेना के जवानों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ के दौरान उसके बयान की पुष्टि के लिए इरम बानो को भी बुलाया गया। उसने सेना और प्रशासन से जीशान के प्रति नरमी बरतने तथा उसे वापस न भेजने की अपील की। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं। यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं। जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर पोस्ट किया कि उड़ी सेक्टर में एलओसी पार करते हुए एक घुसपैठिए को जवानों ने पकड़ लिया। सेना ने कहा कि जवानों ने संयम बरतते हुए उसे हिरासत में लिया और आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें