फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नीट पेपर लीक के विरोध में शहीदी चौक पर युवाओं ने भरी हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा कांग्रेसियों ने की केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, प्रदर्शन कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई आवाज
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

कठुआ। नीट परीक्षा का पेपर लीक होने के विरोध में बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। शहर के शहीदी चौक स्थित दर्जनों युवा कांग्रसियों ने हाथों में झंडे लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक में संलिप्त दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष साहिल अंडोत्रा ने किया। उन्होंने भाजपा की मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उस पर देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि वर्ष 2014 से जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से लेकर अब तक चार बार नीट पेपर लीक हो चुका है, लेकिन एक बार भी शिक्षामंत्री ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन

साहिल अंडोत्रा का आरोप है कि इससे पहले वर्ष 2017, 2021 और 2024 में भी नीट पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। उनका आरोप है कि देश की प्रतिष्ठित परीक्षा के लिए कुल 20 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। पेपर लीक से न केवल इन विद्यार्थियों का, बल्कि देश के 20 लाख परिवारों का परीक्षा प्रणाली से भरोसा कमजोर हुआ है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मेहनत करने वाले विद्यार्थियों के साथ अन्याय हुआ है और सरकार इस मामले में जवाबदेही तय करने में विफल रही है।
विज्ञापन

उन्होंने मांग की कि पेपर लीक मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए तथा परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित बनाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि देश के शिक्षामंत्री और दोषियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें