कठुआ। जखोल क्षेत्र के दन्नी गांव में एक 18 वर्षीय युवक ने संदिग्ध अवस्था में जहरीला पदार्थ खा लिया। मंगलवार सुबह हुई इस घटना के बाद परिजनों ने युवक को जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया, जहां उसका उपचार जारी है। उपचाराधीन युवक की पहचान सुनील कुमार पुत्र सरदारी लाल निवासी दन्नी जखोल के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद