फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: युवाओं ने लिया नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
11 किलोमीटर एंटी ड्रग जागरुकता दौड़ का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। बरवाल एथलीट्स क्लब कठुआ की ओर से रविवार को 11 किलोमीटर लंबी एंटी-ड्रग जागरुकता दौड़ का आयोजन किया गया। युवाओं को नशे और ड्रग्स जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

दौड़ का शुभारंभ लखनपुर स्थित महाराजा गुलाब सिंह स्मारक से हुआ। इसे डीएसपी डीएआर भगवान दास ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रतिभागियों ने लखनपुर से बसंतपुर तक दौड़ लगाई और पुनः महाराजा गुलाब सिंह स्मारक पहुंचकर दौड़ का समापन किया। इस दौरान युवाओं ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण और राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया। आयोजन के माध्यम से युवाओं को फिटनेस, अनुशासन और सकारात्मक सोच का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनपुर के युवा समाजसेवी सनी शर्मा ने भी दौड़ में भाग लेकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बरवाल एथलीट्स क्लब की ओर से चलाया जा रहा यह अभियान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें खेल और स्वास्थ्य के प्रति प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण को बल मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें