संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर से सटे गोविंदसर गांव में मोबाइल चार्ज करते इन्वर्टर से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा रविवार की देर रात को पेश आया।
24 वर्षीय युवक विद्या सागर पुत्र नागरमल मोबाइल चार्ज करने के लिए अपने घर में लगे इन्वर्टर के संपर्क में आया और करंट लगने से बेहोश हो गया। परिजनों ने जमीन पर अचेत पड़े देख युवक को उपचार के लिए कठुआ मेडिकल कॉलेज में लाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हटली पुलिस चौकी के अधिकारियों ने मृतक के परिजनों से शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए कहा जिसे परिजनों ने मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे परिजनों को सौंप दिया। मृत की पहचान विद्या सागर पुत्र नागरमल निवासी गोविंदसर के रूप में हुई है।