हीरानगर। हाल ही में पारित कृषि विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सीमावर्ती गांव हरिया चक में देर शाम मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। जुलूस में कई सीमावर्ती गांवों के लोग शामिल रहे।
युकां जिला अध्यक्ष रोमी शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पारित विधेयक किसान विरोधी है। किसानों को चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहीं, हीरानगर के अध्यक्ष गगनदीप ने कहा किसान निस्वार्थ भाव से पूरे देश के लिए काम करता है। उन्होंने कहा कि फिलहाल यह तो शुरुआत है लेकिन केंद्र सरकार ने किसान विरोधी नीतियों को वापस नहीं लिया तो बड़ा आंदोलन तैयार करेंगे।