फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: खेल मैदान को तरस रहे युवा...किशनपुर गांव के खेतों में करते हैं अभ्यास

Thu, 20 Mar 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
किशनपुर गांव में  खेतों में खेलते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
उपमंडल मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर है किशनपुर गांव, युवा बोले - खेल मैदान के अभाव में नहीं मिल रहा आगे आने का माैका
विज्ञापन

बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से दो किलोमीटर दूर किशनपुर गांव के खिलाड़ी खेल मैदान की सुविधा से वंचित हैं। नतीजतन अलग-अलग खेल गतिविधियों में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों को खेतों में खेलना पड़ता है।
गांव के युवा खिलाड़ियों ने प्रदेश सरकार से गांव में खेल मैदान बनाने की मांग की है। स्थानीय युवाओं ने बताया कि किशनपुर गांव में आज तक सरकार ने खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध नहीं करवाई। इस कारण खेल गतिविधियों में रुचि रखने वाले खिलाड़ी हर दिन अभ्यास करने से वंचित रह रहे हैं। खिलाड़ियों ने सरकार से खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन

...........
गांव के कई युवा खिलाड़ी हर दिन क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलते हैं। मगर खेल मैदान की सुविधा नहीं होने से खिलाड़ियों को परेशान होना पड़ता है।
जयवर्धन सिंह, स्थानीय निवासी

खेल मैदान के अभाव में खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका नहीं मिल पा रहा है गांव में कोई ऐसा खुला मैदान भी नहीं है, जहां सुबह-शाम खिलाड़ी अभ्यास कर सकें।
- धीरज पुरोहित, स्थानीय निवासी

गांव के कई खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं में चमकाया गांव का नाम रोशन किया है। अगर गांव में खेल मैदान की सुविधा उपलब्ध हो जाए तो युवा प्रदेश व देश का नाम चमकाएंगे।
सुमित सपोलिया, स्थानीय निवासी

गांव में अनेक खेल प्रतिभाएं छुपी हुई हैं, जिनको तराशने की जरूरत है। दुर्भाग्य से गांव में खेल सुविधा को दूर की बात अभ्यास के लिए मैदान तक नहीं है। संसाधनों के अभाव और आर्थिक तंगी से प्रतिभावान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


अनिल सपोलिया, स्थानीय निवासी
विधायक सतीश शर्मा के निर्देश पर किशनपुर गांव में खेल मैदान बनाने के लिए एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को सौंप दिया है। राशि जारी होते ही गांव में खेल मैदान बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- शाहबाज चौधरी, बीडीओ बिलावर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें