कठुआ। भारतीय जनता पार्टी के एससी मोर्चा को मजबूत करने के लिए रविवार को एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के एससी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष प्रो. गारू राम भगत मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल महाजन की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में दर्जनों युवाओं और महिलाओं ने दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा का दामन थामा। वहीं, पार्टी में शामिल हुए युवाओं और महिलाओं का फूलमालाओं से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष गारू राम भगत ने कहा कि पार्टी के एससी मोर्चा को मजबूत करने के लिए प्रदेश में एक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एससी मोर्चा ने कई लोगों को भाजपा में शामिल कराया है। प्रदेश व केंद्र की सरकार लोगों के हित के लिए कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री ने एससी वर्ग के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लाभ एससी वर्ग के लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।