बिलावर। पतंजलि योग समिति की ओर से वीरवार को सरकारी हाई स्कूल धर्मकोट में योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 250 विद्यार्थियों और शिक्षकों ने योग अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक अंग्रेज सिंह ने विद्यार्थियों को बताया कि हर दिन योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। छात्रों को ओम मंत्र का उच्चारण करवाया गया जिसके बाद सूर्य नमस्कार के साथ-साथ विभिन्न आसन करवाए गए ताकि उनकी शारीरिक और मानसिक शक्ति बढ़ सके। योग प्रशिक्षक ने विद्यार्थियों को आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों के बारे में भी बताया। उन्होंने हर दिन थोड़ा समय निकालकर प्राणायाम करने की सलाह दी। स्कूल के मुख्य अध्यापक रविंद्र सिहोतरा और स्टाफ सदस्यों ने भी योग का अभ्यास किया। संवाद