हीरानगर। सीआरपीएफ की 121 बटालियन मुख्यालय परिसर में द आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की ओर से छह दिवसीय स्ट्रेस मैनेजमेंट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। बटालियन के कमांडेंट रवीश कुमार समापन कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे, जिसमें कुल 85 सदस्यों ने भाग लिया। छह दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में यहां आए अध्यापकों की ओर से योग, प्राणायाम, आसन, व्यायाम और सुदर्शन क्रिया का अभ्यास करवाया गया।कमांडेंट रवीश कुमार ने आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सभी को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाना है। इस कार्यशाला में भाग लेने से तनाव से मुक्ति, शरीर में ऊर्जा और मानसिक शांति का अनुभव हुआ। इस कोर्स में भाग लेने के बाद हर जवान शारीरिक व मानसिक तौर पर खुद को मजबूत महसूस कर रहा है।
विज्ञापन
समापन समारोह पर और भी कई गतिविधियां कराई गईं। अंत में कमांडेंट रवीश कुमार और उप कमांडेंट मंजू थापा ने अपना अनुभव साझा किया और भविष्य में भी समय-समय पर इस तरह की कार्यशालाओं का आयोजन करने की बात कही।