जिला पुलिस की ओर से करवाई क्रिकेट प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित करते पुल
- फोटो : kathua
बिलावर। जिला पुलिस की ओर से भड्डू गांव में जारी क्रिकेट प्रतियोगिता में वीरवार को खेले गए मैच में वाईसीसी बिलावर की टीम ने यूनाइटेड इलेवन देवल की टीम को 75 रन से हराकर प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया। यूनाइटेड इलेवन देवल की टीम ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बिलावर की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 242 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड इलेवन देवल की टीम 20 ओवर में 167 रन ही बना सकी और 75 रन से मैच हार गई। बिलावर के खिलाड़ी मुर्तजा इकबाल ने 94 रन बनाकर एक विकेट लिया। मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। संवाद