किशनपुर गांव में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मैन आॅफ द मैच रहे खिलाड़ी को सम्मानित कर
- फोटो : kathua
किशनपुर गांव में जारी अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में करवाए गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से सटे किशनपुर गांव में अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है। वीरवार को प्रतियोगिता में खेले गए पहले क्वार्टर फाइनल मैच में किशनपुर इलेवन की टीम ने गढ़ इलेवन की टीम को एक रन से हराकर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
किशनपुर की टीम में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 10 ओवर के मैच में पांच विकेट गंवाकर 90 रन बनाए। किशनपुर के बल्लेबाज स्पर्श गोस्वामी ने सर्वाधिक 49 रन का योगदान दिया। वहीं, गढ़ के गेंदबाज मोहित ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गढ़ की टीम 10 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 89 रन ही बना सकी। गढ़ के बल्लेबाज विशु ने सर्वाधिक 20 रन बनाए। वहीं, किशनपुर के गेंदबाज स्पर्श ने दो विकेट चटकाए। किशनपुर के खिलाड़ी स्पर्श ने मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दो विकेट लेकर 49 रन बनाने पर मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। संवाद