फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा सुरगल देव की निकाली यात्रा

विज्ञापन
शहर के वार्ड 10 स्थित सुरगल देव स्थान से बाबा की पालकी निकालते भक्त, संवाद। - फोटो : KATHUA
विज्ञापन
कठुआ। शहर के पारलीवंड स्थित बाबा सुरगल देव स्थान से सोमवार को वार्षिक यात्रा निकाली गई। बाबा सुरगल देव को भव्य पालकी में बैठाकर शहर का भ्रमण कराया गया। साल में एक बार यह प्रथा निभाई जाती है, जो कई दशकों से जारी है। बाबा सुरगल देवस्थान पर ढोल के थाप पर झूमते हुए श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए। विभिन्न गली-मोहल्लों से निकली यात्रा के दौरान भक्तों ने बाबा सुरगल के दर्शन किए। आयोजकों ने बताया कि यह यात्रा बाजार से होते हुए बुआ की बाईं, और मंगलवार को झिड़ी देवी मंदिर में जाएगी। शनिवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें