फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: छिंज में पहलवानों ने दिखाया दमखम

Fri, 04 Jul 2025 01:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ/बनी। माश्का क्षेत्र में आयोजित दो दिवसीय छिंज मेला संपन्न हो गया। एनएचपीसी संचालित सेवा पावर स्टेशन, माश्का के सहयोग से आयोजित मेले में श्रद्धा, संस्कृति और उत्सव का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस मौके पर मुकाबलों में पहलवानों ने दमखम दिखाया।
मेले के अंतिम दिन आयोजित दंगल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इसका उद्घाटन परियोजना प्रमुख, मदनलाल शर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि एनएचपीसी केवल बिजली उत्पादन तक सीमित नहीं, बल्कि समाजिक, सांस्कृतिक और बुनियादी ढांचे के विकास में भी बराबरी से भागीदार है। माश्का में बहुउद्देशीय कम्युनिटी हॉल के निर्माण की घोषणा को स्थानीय लोगों ने बड़ी उम्मीदों के साथ सुना और खुले दिल से स्वागत किया। मेले के सांस्कृतिक सत्र में हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध लोकगायक इशांत भारद्वाज ने सुरों का ऐसा जादू बिखेरा कि पूरा मंच झूम उठा। उनके गीतों ने हर आयु वर्ग को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दंगल में विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार दिए गए। बड़ी माली मलेरकोटला के रज्जाक ने जीती। उन्हें 31,000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। दूसरी माली दीनानगर के जाकर ने कब्जाई। उन्हें 21,000 रुपये से सम्मानित किया गया। तीसरी माली होशियारपुर के बिल्लू और नगरोटा के शरीफ के बीच हुई, जो बराबरी पर छूटी। उन्हें 11,000 रुपये से पुरस्कृत किया गया। मेला संयोजक सुशील कुमार नायर ने बताया कि आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि इससे स्थानीय व्यापार, पर्यटन और संस्कृति को भी बल मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें