मंदिर के बाहर लगी कतार। स्रोत : जागरूक पाठक
- फोटो : kathua
बिलावर। आठवें नवरात्र के उपलक्ष्य पर लोगों ने इलाके में स्थित अलग-अलग देवी मंदिरों में पहुंचकर दुर्गा मां के आठवें स्वरूप की आराधना की। लोगों ने कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद स्वरूप भोजन खिलाया।
इस मौके पर सुकराला देवी मंदिर, कनसानी मंदिर, बाला सुंदरी मंदिर सहित विभिन्न देवी मंदिरों में श्रद्धालु सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गए। लोगों ने मां के मंदिरों में पूजा कर घरों में भी पूजन किया। कन्याओं ने मां के व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं को आशीर्वाद भी दिया। पंडित राधा कृष्ण शास्त्री ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि कन्याओं में स्वयं मां का स्वरूप विद्यमान होता है। कन्याओं की पूजा करने से मां दुर्गा की पूजा करने सामान फल मिलता है।