फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढेटे बाबा देव स्थल पर पहुंचे श्रद्धालु, सुविधाओं की खली कमी

विज्ञापन
विज्ञापन
बसोहली। आषाढ़ माह के चौथे रविवार को श्रद्धालु बढेटे बाबा दरबार पहुंचे। यहां उन्होंने नाग देवस्थान पर हाजिरी लगाकर आशीर्वाद लिया और अपने परिवार के मंगल की कामना की। इस देवस्थान पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने आटा, गुड़ और अन्य मीठे पकवान, खाद्य सामग्री चढ़ाई। वहीं, कमेटी के सदस्यों में लोगों में हलवे का प्रसाद भी वितरित किया गया। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि लोगों की इस देवस्थान के प्रति भारी आस्था है। अपने हाथ की कलाई पर इस देवस्थान का कच्चा धागा पहनने से स्वस्थ कष्टों का निवारण हो जाता है। इस देवस्थान तक पहुंचने के लिए लोगों को ऊबड़-खाबड़ मार्ग से होकर आने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, शौचालय आदि की व्यवस्था न होने पर भी लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें