फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की रोपाई में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
महानपुर। बारिश के पानी और कूल के पानी को खेत में जमा कर किसान धान की रोपाई में जुट गए हैं। हालांकि, रविवार को हुई बारिश से किसानों ने काफी लाभ उठाया।
विज्ञापन

किसान सुरजीत सिंह ने बताया कि अभी इतनी बड़ी बारिश नहीं हुई है कि बारिश के पानी से ही धान की रोपाई की जा सके। उन्होंने बताया कि महानपुर के कुछ इलाकों नौशेरा, महानपुर, नियाली, दमलाड, आदि में कूल का पानी और थोड़ा बहुत बारिश का पानी खेतों में जमा कर धान की रोपाई की जा रही है। किसान हंसराज ने बताया कि जो केवल बारिश के पानी पर निर्भर हैं, वह अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। हाल में हुई बारिश से वह अपने खेतों में धान की रोपाई नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें