फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेलीवेजर मुलाजिमों ने दी ग्रिड ठप करने की चेतावनी

Tue, 16 Jun 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/कठुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन और नियमितीकरण की मांग पर धरने पर बैठे बिजली विभाग के डेलीवेजर मुलाजिमों ने ग्रिड ठप करने की चेतावनी जारी कर दी है। जिले भर में हड़ताल पर अड़े मुलाजिमों ने हटली मोड़ स्थित कठुआ ग्रिड परिसर में अपनी मांगों के समर्थन और सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पिछले पांच दिन से वह हड़ताल पर हैं। न वेतन मिल रहा है और ना ही स्थाई होने का भरोसा। वर्तमान सरकार का निजाम पूरी तरह से निचले मुलाजिमों के विरोध में हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि डेलीवेजर मुलाजिमों को बड़ा कदम उठाने के लिए विवश किया जा रहा है।

तीन दिन के भीतर यदि उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो वे ग्रिड को ही ठप कर देंगे।
डेलीवेजर मुलाजिमों के समर्थन में धरनास्थल पर पहुंचे डोगरा फाइटर सोशल ऑर्गनाइजेशन के पदाधिकारी नरेश सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने तो शोषण की तमाम सीमाएं लांघ दी हैं।
विज्ञापन


बिजली विभाग सहित पीएचई व अन्य विभागों में तैनात अस्थाई मुलाजिमों का वेतन रोक दिया गया है। हजारों की तादाद में अस्थाई मुलाजिमों की लगातार अनदेखी की जा रही है। ऐसे में मुलाजिम यदि उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएं, तो इसके लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें