जिला भर में जारी फूड एंड एलायड वर्करों की हड़ताल अनिश्चितकाल के लिए शुरू हो गई है। शुक्रवार को भी श्रमिक अपने बकाया मेहनताना सहित अन्य समस्याओं को लेकर हड़ताल पर डटे रहे।
उन्होंने साफ किया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता जिला के किसी भी राशन स्टोर में माल न तो उतारा जाएगा और न ही चढ़ाया जाएगा। ऐसे में जिला के विभिन्न हिस्सों में पहुंची राशन की खेप भी वाहनों में ही पड़ी है।