फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: ढाई करोड़ रुपये से 14 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलावर। सुकराला मशैड़ी सड़क से मोरिया पंचायत के लिए 14 किलोमीटर लंबी सड़क को ठीक करने का काम शुक्रवार को शुरू हो गया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क के निर्माण पर ढाई करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिशासी अभियंता जमीर हुसैन ने बताया कि नजोत पंचायत में मोरिया सड़क के नवीनीकरण का कार्य छह महीने के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष इलाके में हुई मूसलाधार बारिश के कारण सड़क यातायात के लिए प्रभावित हो गई थी और ज्यादातर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है जिसे ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है।
अधिकारी ने बताया कि सड़क के किनारे पर सुरक्षा दीवारें और क्रेट बिछाए जाएंगे। बता दें कि 14 किलोमीटर लंबी सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू होने पर नजोत पंचायत के लोगों को काफी राहत मिलेगी और जल्द सड़क पर यातायात बहाल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें