फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 45 लाख की लागत से दो सड़कों पर तारकोल बिछाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती इलाके के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी की सौगात देते हुए स्थानीय विधायक विजय शर्मा ने सीमा समृद्धि योजना के अंतर्गत दो सड़क संपर्क मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू करवाया। इन सड़कों की कुल अनुमानित लागत 45 लाख रुपये है।
विज्ञापन

इस योजना के तहत काना चक से कुंदे चक और दोलियां जट्टां से सोतरे चक तक संपर्क मार्ग पर तारकोल बिछाने का कार्य शुरू हुआ। विधायक ने कहा इन सड़कों के बनने से दर्जनों गांवों के लोगों को आवागमन में भारी सुविधा होगी तथा सीमावर्ती क्षेत्र में यातायात और सुरक्षित व सुगम हो जाएगा।
उन्होंने कहा हमारा संकल्प है कि क्षेत्र की हर सड़क पक्की हो, हर घर तक विकास पहुंचे। सीमा समृद्धि योजना के माध्यम से हम सीमावर्ती गांवों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम तेजी से कर रहे हैं। यह केवल दो सड़कें नहीं, बल्कि लोगों की खुशहाली का रास्ता हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने इस कार्य के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पूर्व सरपंच दीवान सिंह , पूर्व सरपंच झंडा सिंह, राम सिंह, केवल सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें