फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: 56 लाख रुपये से तीन किमी लंबी सड़क का कार्य शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सीमावर्ती गांव सलालपुर से छब्बे चक तक 3.2 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण कार्य का रविवार को विधायक विजय शर्मा ने शुभारंभ किया। इसके निर्माण पर कुल 56 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) फेज-3 नवीनीकरण योजना के तहत स्वीकृत इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 56 लाख रुपये है। विधायक ने फावड़ा चलाकर तथा नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने कहा गाँवों की सड़कें ही विकास की जीवन रेखा हैं। यह सड़क न केवल आवागमन को सुगम बनाएगी बल्कि किसानों को अपनी उपज बाजार तक पहुँचाने में भी मदद मिलेगी।
इसी दौरान उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि तय समय मे कार्य पूरा कर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें