तारकोल बिछाने का काम शुरू करवाते विधायक राजीव जसरोटिया। संवाद
- फोटो : kathua
विधायक राजीव जसरोटिया ने शुरू करवाया काम
हीरानगर। जसरोटा विधानसभा क्षेत्र में हमीरपुर से गुड़ा सुरजां सड़क पर तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया है। विधायक राजीव जसरोटिया ने यह काम शुरू कराया।
उन्होंने बताया कि करीब 6 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 7 करोड़ की लागत से तारकोल बिछाने का काम किया जाएगा। जिसका लाभ करीब चार से पांच पंचायत को होगा।
उन्होंने कहा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर गांव को बढ़िया सड़क सुविधा से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहे हैं और उसी का यह नतीजा है कि आज इस इलाके के लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलने जा रही है।
उन्होंने बताया कि सड़क के चौड़ीकरण और तारकोल का काम पूरा करने के लिए चुनाव से पहले स्थानीय लोगों से वादा किया था और इस वादे को पूरा करने के लिए क्षेत्रीय सांसद डॉ जितेंद्र सिंह से भी बात की। उन्होंने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया, जिसके बाद यहां तारकोल बिछाने का काम शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से करीब चार से पांच पंचायत का हाईवे से बेहतर संपर्क बनेगा। जिससे यहां यातायात की सुविधा बेहतर होगी और आने वाले समय में रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इस मौके पर उपस्थित स्थानीय लोगों ने यह कार्य शुरू होने पर विधायक और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी वर्षों पुरानी मांग पूरी होने जा रही है।