नगरी। कस्बे के वार्ड नंबर पांच और 10 के बीच चल रहे गली के निर्माण कार्य को स्थानीय व्यक्ति ने रोक दिया, जिस पर पूर्व पार्षदों ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ रोष प्रकट किया है। नगरी के वार्ड नंबर पांच में तीन लाख 72 हजार रुपये की लागत से गली को पक्का करवाने का काम शुरू करवाया गया था। इसमें एक स्थानीय निवासी ने निर्माण सामग्री फेंक दी और गली उखाड़ दी व ठेकेदार को काम करने से मना करने लगा। इसके बाद मामला पूर्व पार्षदों के संज्ञान में पहुंचा और फिर वार्ड नंबर पांच समेत अन्य पूर्व पार्षदों ने मौके पर पहुंचकर मामले की समीक्षा की। उसके बाद मामले को राजस्व विभाग तक पहुंचाया गया। तहसीलदार नगरी आना जम्वाल के आदेश पर पटवारी ने मौके पर आकर काम को दोबारा शुरू करवाने के आदेश दिए। पूर्व पार्षद नरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने वार्ड नंबर पांच और 10 को जोड़ने वाली गली को पक्का करवाने का काम शुरू होने पर एक स्थानीय व्यक्ति ने काम रोकते हुए गली उखाड़ दी। इसके बाद अब उसे चेतावनी देते हुए समझाया गया और राजस्व विभाग के हस्तक्षेप के बाद काम दोबारा शुरू करवाने के आदेश दिए गए हैं।