फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कठुआ जिले में लकड़ी तस्करी का भंडाफोड़, ट्रक जब्त

Tue, 29 Apr 2025 01:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कठुआ
विज्ञापन
वन और वन संरक्षण बल की ओर से पकड़ी गई जलाऊ लकड़ी। संवाद - फोटो : kathua
विज्ञापन
कठुआ। जिले के सीमा क्षेत्र में लकड़ी की तस्करी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए वन संरक्षण बल की गामा यूनिट कठुआ और वन क्षेत्रीय कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने ट्रक को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर टीम ने ट्रक संख्या जेके20ए 4382 को रोककर जांच की। इस दौरान उससे जलाऊ लकड़ी की खेप बरामद हुई।
विज्ञापन

अभियान में वन विभाग के रेंज अधिकारी नरेंद्र वर्मा और वन संरक्षण बल के सहायक निदेशक मोहम्मद फारूक शामिल रहे। वन संरक्षण बल के उप निदेशक धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर तस्करी करते बरनोटी के पास ट्रक को पकड़ा गया। इसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम, 1927 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जब्त ट्रक को कठुआ वन संरक्षण बल परिसर में सुरक्षित रखा गया है। आगे की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें