फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: आत्मनिर्भरता के लिए सिलाई-कढ़ाई और कटिंग में माहिर बनेंगी महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्र की 33 महिलाओं के लिए आरसेटी में वूमेंस टेलर प्रशिक्षण बैच शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए एसबीआई रूरल सेल्फ एम्प्लॉयमेंट ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (आरसेटी) में वूमेंस टेलर प्रशिक्षण बैच का शुभारंभ किया गया। सोमवार को कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान की निदेशक उत्पला शाइकिया ने किया।


शाइकिया ने प्रतिभागियों को बताया कि कौशल आधारित प्रशिक्षण महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने, अपने हुनर को निखारने तथा स्वरोजगार के अवसरों का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण में कुल 33 ग्रामीण महिलाओं ने हिस्सा लिया है।
विज्ञापन

31 दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को सिलाई एवं टेलरिंग से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी ज्ञान प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में कपड़ों की कटिंग एवं सिलाई, डिजाइनिंग, सही माप लेने की विधि, मशीन संचालन तथा आधुनिक टेलरिंग तकनीकों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को रोजगारपरक कौशल प्रदान कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा होने के बाद महिलाएं स्वयं का व्यवसाय शुरू करने या इस क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर प्राप्त करने में सक्षम होंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को लेकर उत्साह व्यक्त किया और इस पहल के लिए संस्थान का आभार जताया। अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि यह प्रशिक्षण महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को भी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें