फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: महिलाओं ने संभाली रेस्त्रां की कमान, कॉलेज मार्ग पर शुरू हुआ ‘उम्मीद का जायका’

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत शहर के कॉलेज मार्ग पर महिला संचालित जिले का पहला रेस्त्रां शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। शहर के कॉलेज मार्ग पर जिले का पहला महिला संचालित रेस्त्रां शुरू किया गया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण की दिशा में यह रेस्त्रां शुरू किया गया है। एकता क्लस्टर से जुड़ीं पांच महिलाओं की ओर से इस रेस्त्रां को संचालित किया जा रहा है। इसमें लोग घर के खाने जैसा लुत्फ ले सकेंगे।
रेस्त्रां का शुभारंभ अतिरिक्त मिशन निदेशक मनप्रीत कौर ने किया। उन्होंने कहा कि यह पहल जिले में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्वरोजगार के नए अवसर सृजित करने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। ‘उम्मीद का जायका’ नाम से शुरू हुए इस रेस्त्रां के उद्घाटन अवसर पर मनप्रीत कौर ने महिलाओं से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ स्थानीय खानपान और संस्कृति को बढ़ावा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने रेस्त्रां संचालिकाओं को सरकारी कार्यालयों और विभिन्न आयोजनों में कैटरिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए भी प्रेरित किया, जिससे उनके लिए रोजगार के नए अवसर खुल सकें।
विज्ञापन

रेस्त्रां से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि यह केवल एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि उनके सपनों, संघर्ष और आत्मविश्वास का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यहां ग्राहकों को स्वच्छ, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही पारंपरिक डोगरा व्यंजनों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि स्थानीय स्वाद और संस्कृति को संरक्षित किया जा सके। महिलाओं के अनुसार, रेस्त्रां में सुबह के नाश्ते से लेकर रात के भोजन तक की संपूर्ण व्यवस्था रहेगी। उनका लक्ष्य ग्राहकों को बेहतर सेवा और घरेलू स्वाद से भरपूर भोजन उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन


वहीं, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक कठुआ जमशीद आलम वानी ने बताया कि रेस्त्रां से जुड़ी महिलाओं को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, मात्रा निर्धारण और व्यावसायिक संचालन संबंधी विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में इसी तर्ज पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में भी एक और महिला संचालित फूड काउंटर स्थापित करने की योजना पर काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें