शुक्रवार को चढ़वाल मोड़ के पास हुए सड़क हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे चल रही महिला को टक्कर मार दी।
घायल महिला को पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उप जिला अस्पताल कठुआ में भर्ती करवाया गया। घायल महिला की पहचान नीलम देवी निवासी लदवाल के रूप में हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया।