फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: कच्ची पशुशाला ढही, महिला घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलावर। बग्गन लोअर पंचायत की वार्ड छह में शनिवार शाम छह बजे एक कच्ची पशुशाला ढह गई। नतीजतन पशुशाला में मवेशियों को चारा डालने गई महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसे इलाज के लिए कठुआ रेफर किया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय ठोगरी देवी शनिवार शाम को मवेशियों को चारा देने के लिए पशुशाला में गई थी कि अचानक पशुशाला ढह गई। नतीजतन महिला मलबे तले दब गई। जब परिजनों और आसपास के लोगों ने पशुशाला के ढहने की आवाज सुनी तो वे मौके पर पहुंचे जिन्होंने समय रहते ही महिला को मलबे से बाहर निकाला। हालांकि मवेशियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लोगों ने महिला को उप जिला अस्पताल बिलावर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज कठुआ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें