फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kathua News: नवीनतम कृषि का प्रशिक्षण लेने 40 महिला किसान पठानकोट रवाना

विज्ञापन
महिला किसानों के समूह को एकदिवसीय प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना करते हुए कृषि विभाग जोन नगरोटा क
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रामकोट। कृषि विभाग जोन नगरोटा गुजरू की ओर से वीरवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण (आत्मा) के अंतर्गत कस्बे की अलग-अलग पंचायतों की महिला किसानों के समूह को जोनल अधिकारी वरिंदर गुप्ता की देखरेख में एकदिवसीय प्रशिक्षण के लिए कृषि विकास केंद्र पठानकोट रवाना किया गया।
मुख्य कृषि अधिकारी कठुआ संजीव राय गुप्ता और उपमंडल बिलावर के अधिकारी रवि शर्मा के दिशा-निर्देश पर रामकोट की विभिन्न पंचायतों के 40 महिला किसानों को हरी झंडी दिखाकर प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना किया गया। कृषि अधिकारी वरिंदर गुप्ता ने कहा कि खाद्य प्रसंस्करण इकाई, बागवानी जैविक खेती करने को बढ़ावा देने और महिला किसानों को नवीनतम कृषि की जानकारी मुहैया कराने के लिए वहां भेजा गया है। दल में शामिल महिला किसान उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के लिए कृषि विश्व विद्यालयों की ओर से कराए जा रहे अनुसंधान कार्यक्रमों, हाईटेक एग्रीकल्चर, बागवानी, जल का कुशल प्रबंधन, जैविक खेती, संविदा खेती, फसल कटाई के बाद प्रबंधन संस्करण का अध्ययन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अधिकारियों ने सभी महिला किसानों को शुभकामनाएं दीं और विभाग की ओर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी। कृषि विभाग की ओर से पंकज कुमार और संजीव कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें